बदलापुर: बदलापुर पुलिस ने 65 किलो ग्राम अवैध पटाखों के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के बदलापुर कस्बा में पुलिस ने छापा मार कर 65 किलोग्राम अवैध पटाखे को बरामद किया है. शनिवार की रात पुलिस प्रेस नोट जारी करते हुए बताया कि मुख्य वीर की सूचना पर छापेमारी करते हुए घर के अंदर छुपा कर रखे गए 65 किलोग्राम अवैध पटाखे के साथ एक अभियुक्त नारायण अग्रहरि पुत्र देवी प्रसाद निवासी भलुवाही थाना बदलापुर को गिरफ्तार किया गया.