बदलापुर: मरगुपुर फोरलेन पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पैदल सड़क पार कर रहे अधेड़ व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के मरगुपुर फोरलेन पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक अधेड़ व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए जानकारी के मुताबिक पुरानी बाजार निवासी रामसेवक माली मरगुपुर में पैदल सड़क पार कर रहे थे. इसी दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए स्थानीय लोगों की मदद से जिन्हें बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया.