बदलापुर: बदलापुर कस्बा में आगामी त्योहार के मद्देनज़र पुलिस ने दुकानों में चलाया सघन चेकिंग अभियान, दुकानदारों को किया जागरूक
बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के प्रमुख बाजारों में आगामी त्यौहार के मद्देनजर शुक्रवार की शाम लगभग 5 बजे प्रभारी निरीक्षक बदलापुर शेष कुमार शुक्ला ने पुलिस टीम के साथ प्रमुख बाजारों में फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। दीपावली पर्व को देखते हुए उन्होंने अवैध पटाखा भंडारण की जांच की और दुकानदारों से सीसीटीवी कैमरे की स्थिति के बारे में जानकारी ली।