बदलापुर: बदलापुर कस्बा में घनी आबादी के बीच पुलिस ने छापेमारी कर 65 किलोग्राम पटाखे किए बरामद
बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के बदलापुर कस्बा में घनी आबादी के बीच एक घर में छुपा कर रखे गए 65 किलोग्राम पटाखा को पुलिस ने बरामद किया है शनिवार की शाम लगभग 7:00 बजे पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर बदलापुर कस्बा के दुर्गा मंदिर के पास नारायण अग्रहरि पुत्र देवी प्रसाद के घर से दिवाली पर बिक्री हेतु रखे गए 65 किलो ग्राम अवैध पटाखे को बरामद किया.