बदलापुर: तुरकौली गांव के पास ट्रक और बाइक में टक्कर, बाइक चालक की मौके पर हुई मौत
सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के तुरकौली गांव के पास विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने एक बाइक मे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान अमेठी जनपद के खालिसपुर निवासी 35 वर्षीय अनुज तिवारी के रूप में हुई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.