जबलपुर: कैंट विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी और नगर निगम जल्द करेंगे रांझी जल शोधन संयंत्र से गोकलपुर सड़क का निर्माण
जबलपुर कैंट विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रांझी जल शोधन संयंत्र से गोकलपुर की ओर जाने वाली सड़क का मरम्मत एवं निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा। कैंट विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी एवं नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने उक्त मार्ग का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विधायक अशोक रोहाणी ने संबंधित अधिकारियों को सड़क निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ करने के