समाहरणालय, पूर्णिया
जिला जनसम्पर्क कार्यालय
प्रेस विज्ञप्ति:-1814
दिनांक:-06 नवंबर 2026
====================
ड्रोन के माध्यम से तीन स्थानों पर सघन छापेमारी, अवैध चुलाई शराब एवं जावा गुड़-महुआ मौके पर किया गया विनष्ट-
जिला पदाधिकारी, पूर्णिया श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) के निर्देशानुसार में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में शुक्रवार को मद्यनिषेध विभाग की टीम द्वारा ड्रोन के माध्यम से जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन छापेमारी अभियान चलाया गया।
इस अभियान के तहत निम्नलिखित स्थानों पर कार्रवाई की गई—
1. तरौनी संथाली टोला, थाना-धमदाहा।
2. पहाड़ी संथाली टोला, थाना-मीरगंज।
3. बहेलिया स्थान मुसहरी, थाना मीरगंज।
छापेमारी के दौरान अवैध चुलाई शराब निर्माण से संबंधित सामग्री एवं जावा गुड़-महुआ बरामद किया गया, जिसे मौके पर ही विनष्ट कर दिया गया।
मद्यनिषेध विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण एवं कारोबार के विरुद्ध इस प्रकार का सघन अभियान लगातार जारी रहेगा। अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
#cmsamrat
#samratchoudhary
#pmmodi
Purnia, Bihar | Nov 6, 2026