Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
बिहार
India
कांग्रेस
चोरी
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
मध्यप्रदेश
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
तेजस्वी_यादव
Uttarakhand
Sambalpur
pcnews.com
रात्रि के 8 बजे हमारे गाँव बेलवा में आगामी दिनांक 9 नवंबर से 11 नवंबर तक माँ काली पूजा के शुभ अवसर पर मेला परिसर में पंडाल एवं झुला का कार्य जारी है... देखिए लाइव
Purnia East, Purnia
| Nov 6, 2026
MORE NEWS
छठी मईया की भक्ति में डूबीं गायिका कल्पना मंडल, सुनाया शानदार छठ गीत। KalpanaMandal #MaithiliSinger #ChhathPuja #ChhathGeet #ChhathiMaiya #MaithiliSong #BiharNews #PurneaCentralNews
Purnia East, Purnia | Nov 6, 2026
अजीत कुमार, सहकारिता पदाधिकारी, पूर्णिया द्वारा जिला प्रशासन, पूर्णिया के फेसबुक लाइव के माध्यम से सहकारिता विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जा रही है।
Purnia, Bihar | Nov 6, 2026
समाहरणालय, पूर्णिया जिला जनसम्पर्क कार्यालय प्रेस विज्ञप्ति:-1814 दिनांक:-06 नवंबर 2026 ==================== ड्रोन के माध्यम से तीन स्थानों पर सघन छापेमारी, अवैध चुलाई शराब एवं जावा गुड़-महुआ मौके पर किया गया विनष्ट- जिला पदाधिकारी, पूर्णिया श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) के निर्देशानुसार में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को मद्यनिषेध विभाग की टीम द्वारा ड्रोन के माध्यम से जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत निम्नलिखित स्थानों पर कार्रवाई की गई— 1. तरौनी संथाली टोला, थाना-धमदाहा। 2. पहाड़ी संथाली टोला, थाना-मीरगंज। 3. बहेलिया स्थान मुसहरी, थाना मीरगंज। छापेमारी के दौरान अवैध चुलाई शराब निर्माण से संबंधित सामग्री एवं जावा गुड़-महुआ बरामद किया गया, जिसे मौके पर ही विनष्ट कर दिया गया। मद्यनिषेध विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण एवं कारोबार के विरुद्ध इस प्रकार का सघन अभियान लगातार जारी रहेगा। अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। #cmsamrat #samratchoudhary #pmmodi
Purnia, Bihar | Nov 6, 2026
जिला जन सम्पर्क कार्यालय, पूर्णिया। #cmsamrat #samratchoudhary #pmmodi
Purnia, Bihar | Nov 6, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति:-1812, दिनांक:-06/11/2026, ================== आमजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु समाहरणालय में आयोजित हुआ 'सेवा-संवाद-समाधान' कार्यक्रम:- आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं पारदर्शी निष्पादन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में 'सेवा-संवाद- -समाधान अनुश्रवण प्रणाली' के अंतर्गत ‘सबका सम्मान-जीवन आसान (Ease of Living)’ कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को समाहरणालय स्थित प्रज्ञान सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) द्वारा जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को पूरी गंभीरता से सुना गया और प्राप्त आवेदनों के त्वरित निष्पादन हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। प्राप्त 28आवेदनों पर कार्रवाई:-- जनता दरबार में कुल 28 फरियादियों ने अपनी-अपनी शिकायतें एवं समस्याएं जिला अधिकारी महोदय के समक्ष रखीं। जिलाधिकारी द्वारा सभी आवेदनों का अवलोकन कर संबंधित विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई का निर्देश दिया गया। प्रखंड एवं अनुमंडल स्तर पर भी सुनवाई:- जिला मुख्यालय के साथ-साथ जिले के सभी अनुमंडल, प्रखंड एवं पंचायत स्तर के पदाधिकारियों ने भी अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित रहकर आमजनों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान की दिशा में त्वरित कदम उठाए। नियमित आयोजन:- यह कार्यक्रम प्रत्येक सप्ताह के सोमवार एवं शुक्रवार को जिला मुख्यालय सहित अनुमंडल, प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर नियमित रूप से आयोजित किया जाता है। सहायता एवं सूचना हेतु महत्वपूर्ण नंबर :- जिला आपदा नियंत्रण कक्ष:-- किसी भी प्रकार की आपातकालीन सहायता या सूचना के लिए दूरभाष संख्या 06454-242319 / 06454-242317 / 06454-242320 पर संपर्क किया जा सकता है। मद्यनिषेध (शराबबंदी) की सूचना:- राज्य में पूर्ण शराबबंदी लागू है। अवैध शराब के निर्माण,बिक्री, भंडारण या सेवन से जुड़ी जानकारी के लिए टोल-फ्री नंबर 15545 या नजदीकी थाना पर संपर्क करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। #cmsamrat #samratchoudhary #pmmodi
Purnia, Bihar | Nov 6, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्तिः-1813 दिनांक:-06/11/2026, *दीपावली के अवसर पर सुरक्षित एवं सावधानीपूर्वक उत्सव मनाने हेतु अग्नि सुरक्षा परामर्श* दीपावली के पावन पर्व के अवसर पर जान-माल की सुरक्षा और आगजनी की संभावित घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से जिला अग्निशमन कार्यालय, पूर्णिया द्वारा आम जनमानस के लिए अग्नि सुरक्षा दिशानिर्देश जारी किए गए हैं। नागरिक सतर्कता बरतते हुए निम्नलिखित सावधानियों का पालन करें: क्या करें: * अधिकृत खरीद: गुणवत्तापूर्ण एवं कानूनी रूप से अनुमोदित पटाखों की खरीद केवल अधिकृत विक्रेताओं से ही करें, जिससे दुर्घटना का खतरा न रहे। * खुले स्थान का चयन: पटाखों को इमारतों, वाहनों और ज्वलनशील पदार्थों से दूर पार्कों या बड़े खुले मैदानों में ही चलाएं। * पानी का प्रबंध: आपात स्थिति से तुरंत निपटने के लिए पास में पानी की कम-से-कम एक बाल्टी भरकर हमेशा तैयार रखें। * वस्त्रों का चुनाव: सूती (कॉटन) वस्त्र पहनें; सिंथेटिक कपड़े तेजी से आग पकड़ते हैं, इसलिए उनसे पूरी तरह बचें। * बच्चों की निगरानी: बच्चों को अकेले पटाखे न जलाने दें। किसी वयस्क व्यक्ति की देखरेख में ही सुरक्षा नियमों का पालन कराते हुए आतिशबाजी कराएं। * अवशेषों का सुरक्षित निपटान: आतिशबाजी के पश्चात बचे हुए पटाखों और गर्म चिंगारियों को बुझाने के लिए उन्हें पानी की बाल्टी में डाल दें। * क्रमबद्ध तरीके से जलाएं: अप्रत्याशित विस्फोट से बचने के लिए एक बार में केवल एक ही पटाखा जलाएं। * सुरक्षित दूरी: पटाखा जलाने के तुरंत बाद उससे सुरक्षित दूरी बनाकर खड़े रहें। * हवा की दिशा: आतिशबाजी करते समय हवा के बहाव का ध्यान रखें, ताकि चिंगारी आवासीय परिसरों या भीड़ की ओर न जाए। क्या न करें: * बंद कमरों में आतिशबाजी: घर के भीतर, खिड़कियों के नजदीक अथवा किसी भी बंद स्थान पर पटाखे कभी न चलाएं। * ढीले कपड़े पहनने से बचें: आतिशबाजी या दीया जलाते समय ढीले, लटकते अथवा दुपट्टे-चुन्नी जैसे परिधान पहनने से परहेज करें। * ज्वलनशील पदार्थों से दूरी: सूखी पत्तियों, गैस सिलिंडर, ईंधन या वाहनों के समीप पटाखे कदापि न जलाएं। * अधजले पटाखों से छेड़छाड़: यदि कोई पटाखा एक बार में न जले, तो उसे दोबारा सुलगाने का प्रयास न करें। कुछ मिनट प्रतीक्षा के उपरांत उसे पानी डालकर नष्ट करें। * निकास मार्ग खुला रखें: आपातकालीन निकास रास्तों, सीढ़ियों या मुख्य दरवाजों पर पटाखे न चलाएं, ताकि आवश्यकता पड़ने पर रास्ता अवरुद्ध न हो। #cmsamrat #samratchoudhary #pmmodi
Purnia, Bihar | Nov 6, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति 1811 दिनांक 05/11/2026, ================== आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर अवैध शराब के भंडारण एवं परिवहन पर रोकथाम हेतु मद्यनिषेध विभाग का विशेष रात्रिकालीन जांच अभियान:- आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान अवैध शराब के भंडारण, परिवहन एवं बिक्री की संभावनाओं पर प्रभावी रोकथाम लगाने तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी, पूर्णिया श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) के निर्देशानुसार मद्यनिषेध विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 05.11.2026 की रात्रि में मद्यनिषेध विभाग के पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के अंतर्गत चिह्नित एवं संवेदनशील स्थलों पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की गहन जांच की गई तथा अवैध शराब के भंडारण एवं एक स्थान से दूसरे स्थान तक परिवहन किए जाने की गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी गई। इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य पर्व-त्योहारों के दौरान अवैध शराब की उपलब्धता एवं आपूर्ति श्रृंखला को बाधित करना तथा शराब के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाना है। मद्यनिषेध विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि अवैध शराब के भंडारण, परिवहन, निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध इस प्रकार के सघन जांच एवं छापेमारी अभियान निरंतर जारी रहेंगे। #cmsamrat #samratchoudhary #pmmodi
Purnia, Bihar | Nov 5, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति:-1810, दिनांक 05112026, ================== जिलाधिकारी पूर्णिया श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) द्वारा दीपावली और छठ महापर्व की तैयारियों का जायजा लेने के लिए गुरुवार को विभिन्न छठ घाट का निरीक्षण किया गया। इसी क्रम में जिलाधिकारी महोदय कसबा के महावीर चौक स्थित छठ घाट का निरीक्षण किया गया। इस दौरान ग्रामीणों की शिकायत पर जिलाधिकारी महोदय द्वारा त्वरित संज्ञान में लेते हुए लंबित महावीर चौक से एनएच-27 को जोड़ने वाली सड़क के निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने के लिए एनएचएआई (NHAI) के अधिकारियों को फोन पर निर्देश दिए। जिलाधिकारी महोदय के इस त्वरित कदम से छठ पूजा समिति के सदस्यों और स्थानीय ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। प्रशासन ने पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। मौके पर उपस्थित मीडिया प्रतिनिधियों से संवाद करते हुए श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० जिला पद
Purnia, Bihar | Nov 5, 2026