टीकमगढ़: फोन नहीं उठाते, काम नहीं करते"— पटवारी के खिलाफ किसानों का फूटा गुस्सा, आस्तोन में धरना-प्रदर्शन
टीकमगढ़ तहसील के ग्राम अस्तौन में भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में किसानों ने पटवारी नीरज चौरसिया की कार्यशैली के विरोध में सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया। किसानों ने आरोप लगाया कि पटवारी न तो उनके फोन उठाते हैं और न ही राजस्व संबंधी मामलों का समय पर निराकरण करते हैं, जिससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी है।