सिरसागंज: सिरसागंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने हत्या के प्रयास में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया, तमंचा और कारतूस बरामद
फिरोजाबाद के सिरसागंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। सिरसागंज पुलिस टीम ने आरोपी लेखपाल पुत्र रामोतार निवासी बहादुरपुर को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 315 बोर का अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।