महोबा: किसानों की कर्जमाफी को लेकर राष्ट्रीय लोकदल ने सौंपा ज्ञापन, कृषि ऋण और ब्याज माफ करने की मांग की
Mahoba, Mahoba | Oct 12, 2026 राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष उमेश चन्द्र त्रिपाठी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। रालोद ने बेमौसम बारिश और सूखे से प्रभावित किसानों का सहकारी व राष्ट्रीयकृत बैंकों का पूरा कृषि ऋण और ब्याज माफ करने की मांग की। साथ ही कर्ज वसूली और कुर्की की कार्रवाई पर रोक लगाने तथा फसलों का उचित मूल्य तय करने की मांग उठाई।