बहराइच: चिलवरिया इलाके में मजदूरी से इंकार करने पर श्रमिक की पिटाई से हुई मौत, 3 नामजद समेत 5 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
कोतवाली देहात क्षेत्र के चिलवरिया में मजदूरी पर जाने से इंकार करने पर एक श्रमिक की पीट-पीटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान चिलवरिया निवासी सज्जाद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गांव के ही गोलू, रोहित, धर्मेंद्र समेत पांच लोगों ने सज्जाद पर मजदूरी करने के लिए दबाव बनाया। आरोप है कि मना करने पर मारा पीटा। जिससे सज्जाद की मौत हो गई।