सारठ: रामपुर निवासी ने CO केसीएस मुंडा से की पैतृक जमीन पर दखल दिहानी की मांग, CO बोले : SDO का ऑर्डर आते ही होगी कार्रवाई
Sarath, Deoghar | Jun 17, 2026 रामपुर के नरेश मिर्धा ने बुधवार शाम 3 बजे सारठ CO केसीएस मुंडा से मिलकर पैतृक जमीन पर दखल दिहानी की मांग की। बताया भैयाद के लोग पैतृक जमीन पर घर बनाने व चापानल के लिए बोरिंग कराने पर गाली गलौज करते हुए मारपीट के लिए उतारू हो जाते हैं। वहीं बंदोबस्त पदाधिकारी का आदेश व दखल दिहानी का SDO को आवेदन देने की बात पर CO ने SDO के आदेश आते ही कार्रवाई करने की बात कही