फरसगांव: लगातार बारिश पर प्रशासन हुआ अलर्ट, फरसगांव के एसडीएम ने दिए राहत एवं बचाव के निर्देश
क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए फरसगांव प्रशासन अलर्ट पर है। कोंडागांव कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के निर्देश में फरसगांव एसडीएम अश्वन कुमार पुसाम ने शुक्रवार को 3 बजे जनपद पंचायत के सभा कक्ष में सरपंच, सचिव, पटवारी और ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों की बैठक लेकर नदी-नालों व पुल-पुलियों पर जलस्तर बढ़ने पर तत्काल बैरिकेडिंग करने, लोगों की आवाजाही रो