भीलवाड़ा: आबकारी विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 155 लीटर हथकड़ शराब जब्त, 4000 लीटर वॉश नष्ट, 8 मामले दर्ज, 1 आरोपी गिरफ्तार
भीलवाड़ा। जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। आबकारी आयुक्त के आदेशानुसार जिला आबकारी अधिकारी के निर्देशन में प्रहाराधिकारी धोलाराम विश्नोई एवं सीआई मुकेश वैष्णव अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर निकले और संदिग्ध स्थानों पर दबिश दी।