दूसरे दिन भी शिक्षा मंत्री ने जिले के कई विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया, शिक्षा व स्वच्छता में सुधार के दिए निर्देश
Shree Ganganagar, Ganganagar | Apr 23, 2026
शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री श्री मदन दिलावर ने गंगानगर प्रवास के दूसरे दिन गुरुवार को दोपहर 1 बजे भी विद्यालयों का औचक निरीक्षण करते हुए शिक्षा व्यवस्था और ग्रामीण स्वच्छता की स्थिति का जायजा लिया। मंत्री ने सादुलशहर के मम्मडखेड़ा और मोरजंडखारी गांव स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।