मुरादाबाद: गलशहीद थाना क्षेत्र में दंपत्ति द्वारा किशोरी को सजा देने के मामले में कार्रवाई को लेकर, एसपी सिटी ने दी जानकारी
अदनान आलम पुत्र मसूद आलम और सबिहा पत्नी अदनान आलम ने सजा दिलाने को लेकर मेरी पुत्री को डाटा और उसके सिर के बाल नाजिम नाई से क्रूरता पूर्वक कटवा दिये, जिसकी सूचना उसने 112 नम्बर पर भी दी थी। पीड़िता ने इस मामले में थाना गलशहीद पुलिस से दंपति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी, एसपी सिटी अखिलेश भदोरिया ने बताया, दंपत्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।