मुरादाबाद: मूढापांडे थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार स्कूटी ने हरिद्वार से कावड़ में गंगा जल लेकर आ रहे, कावड़िए को टक्कर मार दी
मूढापांडे थाना क्षेत्र रामपुर हाईवे पर एक तेज रफ्तार स्कूटी ने हरिद्वार से कावड़ में गंगा जल लेकर आ रहे कावड़िए को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया, हादसे की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल कावड़िए को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है,कावड़िया अपने बेड़े के साथ हरिद्वार से जल लेकर अपने गंतव्य स्थान बरेली जनपद जा रहा था।