नागौर: खींवसर विधानसभा उपचुनाव के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन ने खींवसर के ग्रामीण क्षेत्रों में निकाला फ्लैग मार्च
Nagaur, Nagaur | Nov 9, 2024 नागौर जिले के खींवसर में होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर आज शनिवार को पुलिस प्रशासन ने खींवसर के ग्रामीण क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकालकर आमजन को 13 नवंबर को मतदान के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। नागौर पुलिस अधीक्षक नारायण टोगस ने बताया कि खींवसर विधानसभा उपचुनाव को लेकर लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस फ्लैग मार्च निकाल रही है।