नागौर: खींवसर विधानसभा उपचुनाव के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने 13 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की
Nagaur, Nagaur | Nov 9, 2024 नागौर जिले के खींवसर में होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार पुरोहित ने शनिवार को मतदान के दिन 13 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की । वहीं जिन विद्यालयों में मतदान केंद्र है उन विद्यालयो में 12 नवंबर को स्थानीय अवकाश की घोषणा की है।