नागौर: जिला मुख्यालय पर महावीर गौशाला में मनाया गया गोपाष्टमी का प्रोग्राम
Nagaur, Nagaur | Nov 9, 2024 जिला मुख्यालय पर महावीर गौशाला में गोपाष्टमी का प्रोग्राम मनाया। जानकारी अनुसार शनिवार देर शाम करीब छह बजे जिला मुख्यालय पर महावीर गोशाला में गोपाष्टमी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें गो-माता के माला पुष्प धूप दीप से पंडितों द्वारा पूजा की गई। जिसमें गौशाला के अध्यक्ष भोजराज सारस्वत सहित कई लोग मौजूद रहे।