नागौर: खींवसर जाते समय डोटासरा का स्वागत किया, शनिवार को दोपहर करीब तीन बजे राजस्थान कांग्रेस पीसीसी चीफ डोटासरा पहुंचे
Nagaur, Nagaur | Nov 9, 2024 खींवसर जाते समय डोटासरा का स्वागत किया। शनिवार को दोपहर करीब तीन बजे राजस्थान कांग्रेस पीसीसी चीफ गोविंदसिंह डोटासरा का कांग्रेस नेताओं ने जयपुर से खींवसर जाते समय स्वागत किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डोटासरा को माला पहनाई व साफा पहनाकर स्वागत किया। वहीं डोटासरा ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार ने एक साल में आमजन व किसानों के लिए कुछ नहीं किया।