नागौर: कांग्रेस पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पहुंचे नागौर, स्थानीय लोगों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
Nagaur, Nagaur | Nov 9, 2024 राजस्थान कांग्रेस पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा आज शनिवार को नागौर के दौरे पर रहे। इस दौरान दोपहर को कुचेरा पहुंचने पर स्थानीय लोगों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गोविंद सिंह डोटासरा का माला व साफा पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इसके बाद गोविंद सिंह डोटासरा खींवसर के लिए रवाना हुए।