निज़ामाबाद: सुराई गांव के MBBS की पढ़ाई करने गए 2 छात्र किर्गिस्तान मे फंसे, परिवार के लोग बच्चों का सकुशल आने का कर रहे इंतज़ार
आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद थाना क्षेत्र के सुराई गांव के दो छात्र आतिफ पुत्र रूमान अहमद अबु होरैरा पुत्र इलियास अहमद एशिया महाद्वीप के देश किर्गिस्तान जहां पर हिंसा फैली हुई है ।और वह बच्चे वहा पर फस गए हैं। और वहां के स्थानीय लोग बाहरी लोगों पर हमला कर रहे हैं। हिंसा फैलने की जानकारी होते ही सुराई गांव में छात्रों के परिजनों की चिंता बढ़ गई है।