कुंडा: हथिगवां पुलिस ने खिदिरपुर चौराहा से दहेज हत्या के अभियोग में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा
हथिगवां पुलिस ने खिदिरपुर चौराहा से दहेज हत्या के अभियोग में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए सीओ कुंडा बताया की गिरफ्तार अभियुक्त मोहम्मद गुलफाम पुत्र मौला निवासी ग्राम कूड़ा थाना हथिगवां है। अभियुक्त को न्यायालय के आदेश पर मंगलवार शाम 6:00 बजे जेल भेज दिया।