कानपुर: अखिलेश यादव की रैली में कुर्सियां रहीं खाली, जीआईसी ग्राउंड में भाजपा पर जमकर साधा निशाना
सीसामऊ में चुनावी रैली को लेकर अखिलेश यादव कानपुर पहुंचे हैं जीआईसी ग्राउंड में उनके आने से पहले कुर्सियां खाली देखी गई । मंच में सपा विधायक अमिताभ बाजपेई ने कहा साइकिल मार्केट और यतीम खाना चौराहे में बैरिकेडिंग लगाकर लोगों को आने से रोका जा रहा है। वहीं बुधवार 2:00 बजे अखिलेश यादव जीआईसी ग्राउंड पहुंचे जहां उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा।