Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh

एक पेड़ मां के नाम' के बीच हजारों पेड़ों पर आरी! पालदेव नाला निर्माण में प्रकृति दोहन के आरोप विधायक निधि से बन रहे नाला निर्माण में बिना पंजीकृत ठेकेदार के काम कराने और बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई का आरोप, जिम्मेदारों की भूमिका पर उठे सवाल सतना। पालदेव क्षेत्र में विधायक निधि से कराए जा रहे नाला निर्माण कार्य को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य किसी पंजीकृत ठेकेदार के बजाय अन्य लोगों के माध्यम से कराया जा रहा है। साथ ही आरोप है कि निर्माण के दौरान बड़ी संख्या में पेड़ों की कटाई की जा रही है, जिससे पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि एक ओर सरकार और जनप्रतिनिधि "एक पेड़ मां के नाम" जैसे अभियान चलाकर वृक्षारोपण का संदेश दे रहे हैं, वहीं दूसरी ओर विकास कार्यों के नाम पर हजारों पेड़ों की कटाई होने का आरोप लगाया जा रहा है। इससे अभियान की मंशा पर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कराई जाए, यह स्पष्ट किया जाए कि कार्य किस एजेंसी या ठेकेदार के माध्यम से कराया जा रहा है तथा यदि पेड़ों की कटाई की गई है तो उसके लिए आवश्यक अनुमति ली गई थी या नहीं। बिना वैधानिक अनुमति के पेड़ों की कटाई पर्यावरणीय नियमों के विपरीत हो सकती है।

Majhgawan, Satna | Jun 27, 2026

MORE NEWS

अवैध कब्जे पर भड़के ग्रामीण, मौके पर पहुंचे SDM!
सतना सिविल लाइन थाना के रामपुर चौरासी अंतर्गत भाद गांव में सड़क और नाली पर अवैध कब्जे के कारण निर्माण कार्य रुका, जिसके चलते ग्रामीणों के घरों में हो रहा जलभराव, ग्रामीणों की शिकायत पर गांव पहुंचे सतना एसडीएम, मौके का किए निरिक्षण।

अवैध कब्जे पर भड़के ग्रामीण, मौके पर पहुंचे SDM! सतना सिविल लाइन थाना के रामपुर चौरासी अंतर्गत भाद गांव में सड़क और नाली पर अवैध कब्जे के कारण निर्माण कार्य रुका, जिसके चलते ग्रामीणों के घरों में हो रहा जलभराव, ग्रामीणों की शिकायत पर गांव पहुंचे सतना एसडीएम, मौके का किए निरिक्षण।

Majhgawan, Satna | Jun 27, 2026

ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर मझगवां की 28/06/2026 को 2 बूंद जिंदगी की, अपील....

ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर मझगवां की 28/06/2026 को 2 बूंद जिंदगी की, अपील....

Majhgawan, Satna | Jun 27, 2026

किसी बड़ी घटना केइन्तजार मे हैं पुलिस विभाग के अधिकारी
सतना न्यू पुलिस लाइन मे आज फिर गिरा छत का छज्जा पहले कुछ दिनों पहले भी गिरा था छत का प्लास्टर l
आज बच्चे ऊपर खेल रहे थे की अचनाक भरभरा कर गिरा छत का प्लास्टर पर समय रहते बच्चे भाग निकले जिससे कोई बड़ी अनहोनी होने से बच गई l
पर पुलिस विभाग की कान पर जू तक नहीं रेंग रही ना ही कोई कारवाही की जा रही हैं 
ज़ब कोई बड़ी घटना हो जाएगी तब जाकर पुलिस अधिकारियो की आंखे खुलेगी?

किसी बड़ी घटना केइन्तजार मे हैं पुलिस विभाग के अधिकारी सतना न्यू पुलिस लाइन मे आज फिर गिरा छत का छज्जा पहले कुछ दिनों पहले भी गिरा था छत का प्लास्टर l आज बच्चे ऊपर खेल रहे थे की अचनाक भरभरा कर गिरा छत का प्लास्टर पर समय रहते बच्चे भाग निकले जिससे कोई बड़ी अनहोनी होने से बच गई l पर पुलिस विभाग की कान पर जू तक नहीं रेंग रही ना ही कोई कारवाही की जा रही हैं ज़ब कोई बड़ी घटना हो जाएगी तब जाकर पुलिस अधिकारियो की आंखे खुलेगी?

Majhgawan, Satna | Jun 27, 2026