नानपारा: लालपुर में भाजपा युवा मोर्चा ने युवा चौपाल कार्यक्रम किया आयोजित, भारी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद
मटेरा विधानसभा क्षेत्र के लालपुर में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा नमो युवा चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भाजपा पदाधिकारी ने युवाओं के साथ संवाद कर केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाई। इस दौरान विक्की यादव ने कहा आज देश का युवा ही लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है।