नानपारा: बलहा विकासखंड परिसर में भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा द्वारा युवा संवाद कार्यक्रम किया गया आयोजित
बलहा विकासखंड परिसर में भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा के द्वारा जिला अध्यक्ष कृपाराम वर्मा की अध्यक्षता में युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पिछड़ा मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष दिनेश यादव बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। भाजपा के नेताओं ने पिछड़ा वर्ग के अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी से जोड़ने पर बल दिया।