पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड उत्तर प्रदेश द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा दिनांक 08, 09 एवं 10 जून 2026 को कराया जाना प्रस्तावित है।
उक्त भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्ण एवं सुचितापूर्वक संपन्न कराने हेतु व्यापक पुलिस प्रबन्ध किया गये हैं इसी क्रम में आज दिनांक 05.06.2026 को पुलिस कमिश्नर आगरा @DeepakKumarIPS व जिलाधिकारी आगरा द्वारा परीक्षा डियूटी में लगे पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सूर सदन सभागार में ब्रीफिंग गोष्ठी का आयोजन किया गया ।
ब्रीफिंग के दौरान पुलिस आयुक्त द्वारा सभी को परीक्षा की संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते हुए सतर्कता, अनुशासन एवं समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त मुख्यालय, पुलिस उपायुक्त यातायात, पुलिस उपायुक्त नगर, अपर पुलिस उपायुक्त नगर/अपराध एवं अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारीगण तथा परीक्षा डियूटी में लगे अन्य विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।
#UPPolice
Agra, Uttar Pradesh | Jun 5, 2026