अतर्रा: शराब के नशे में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
Atarra, Banda | Jun 28, 2026 शराब के नशे में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया अतर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम गुमाई के अंश सुखारी पुरवा में शनिवार देर रात एक युवक ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय सत्यप्रकाश पुत्र मुन्ना पड़ोसी देशराज के यहां निमंत्रण में शामिल होने गया था।