श्रीडूंगरगढ़: किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
भारतीय किसान संघ की श्रीडूंगरगढ़ व सूड़सर तहसील की मासिक बैठक मंगलवार को सूड़सर तहसील अध्यक्ष बजरंग धारणियां की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक के बाद किसानों की मूलभूत समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर संघ के प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम शुभम शर्मा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बकाया फसल बीमा क्लेम का तत्काल भुगतान, जर्जर व बाधित विद्युत लाइनों के नवीनीकरण, किसानो