लालगंज: लालगंज में पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल खत्म होने से वाहन चालक परेशान, सोमवार से हो रही है किल्लत
लालगंज नगर क्षेत्र के आभा पेट्रोल पंप और चौधरी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल का स्टॉक खत्म होने से रविवार को वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बकरीद की छुट्टियों के कारण ईंधन आपूर्ति प्रभावित होने से यह स्थिति उत्पन्न हुई। चौधरी पेट्रोल पंप पर केवल एक्सपी पेट्रोल उपलब्ध रहने से उपभोक्ताओं को महंगा ईंधन लेना पड़ा। वहीं बाईपास रोड स्थित जानकी पेट्रोल पंप पर