चित्तौड़गढ़ के बूंदी रोड स्थित हजरत किबला उस्ताद साण रहमतुल्लाह अलैह का 740वां उर्स कुल की रस्म के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में नातिया कलाम और तकरीरों का आयोजन हुआ, जिसमें मौलाना उस्मान अशरफी, जुबेर अशरफी सहित कई उलेमा ने भाग लिया। कुल की रस्म के दौरान देश में अमन, भाईचारे और कौमी एकता की दुआ मांगी गई।