बिसवां: रेउसा क्षेत्र में मोहर्रम के त्योहार पर दिनभर बंद रखी गई विद्युत आपूर्ति, ताजिए कर्बला में कराए गए सुपुर्दे खाक
Biswan, Sitapur | Jul 18, 2024 क्षेत्र में मोहर्रम का त्योहार दूसरे दिन मनाया गया जिसमें ताजियों का जुलूस निकालने के दौरान क्षेत्र भर की विद्युत आपूर्ति दोपहर से शाम तक बंद रखी गई। मातम मानते हुए लोगों ने ताजिया कर्बला में सुपुर्दे खाक किए। इस मौके पर शांति व्यवस्था के लिए भारी पुलिस पर मौजूद रहा। क्षेत्र के शिवपुरी, सेखनपुरवा, ढेनुवा, कुसमौहरा, सेमरा गांव में आज दूसरे दिन ताजिया मनाए गए।