बिसवां: रेउसा थाना क्षेत्र के औरा गांव में ताजिया निकालने को लेकर ताजियादारोंं में हुई मारपीट, एक पक्ष से चार लोग घायल
Biswan, Sitapur | Jul 17, 2024 रेउसा थाना क्षेत्र के औरा गांव में ताजिया का जुलूस निकालने को लेकर दो गांव के ताजियादरों में विवाद हो गया।विवाद में दोनों पक्षों में हुई मारपीट में एक पक्ष से चार लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेउसा में उपचार किया जा रहा है।सेमरिया पुरवा गांव से ताजिया का जुलूस औरा गांव के करबला में सुपुर्दे खाक के लिए जाते समय विवाद हुआ।