बिसवां: सुजौलिया गांव में चोरों ने एक घर से लाखों के जेवर कीमती सामान किया चोरी, फोरेंसिक टीम ने की जांच पड़ताल
Biswan, Sitapur | Jul 18, 2024 थाना कमलापुर क्षेत्र में बीती देर रात अज्ञात चोरो ने सुजौलिया गांव निवासी दीप कुमार सिंह पुत्र हरिशंकर सिंह के घर को अपना निशाना बनाया। छत के रास्ते घर मे दाखिल हुए चोर कमरो के ताले तोणकर कमरो मे घुस गए और वहां रखी अलमारियो के ताले तोणकर लाकर मे रखे सोने चांदी के जेवरातो पर हाथ साफ कर दिया। घटना के समय गृह स्वामी दीप कुमार सिंह परिवार के साथ छत पर सोए थे।