बिसवां: मानपुर क्षेत्र में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में ताजिया कर्बला में लिए गए सुपुर्दे खाक
Biswan, Sitapur | Jul 17, 2024 मानपुर क्षेत्र में पुलिस की मौजूदगी में शांति पूर्ण ढंग से ताजिया का जुलूस निकाला गया। इमाम हुसैन की शहादत का मातम मानते हुए ताजिया का जुलूस मातमी माहौल में शाम को गुरखेत में पहुंचा जहां मानपुर क्षेत्र के ग्राम बिरैचा, कैहमरा पकरिया, सरैया सानी गांव के लोगों ने हसन हुसैन का नाम लेकर सीना पीट कर मातम मानते हुए ताजिया को कर्बला में सुपुर्दे खाक किया गया।