पीरटांड: कठवारा बायो पार्क के निरीक्षण में मंत्री सुदिव्य कुमार और डीएफओ मनीष तिवारी का वन अधिकारियों ने किया स्वागत
पीरटांड़ के कठवारा में बनाए जा रहे बायो डायवर्सिटी पार्क का जायजा लेने शनिवार को 1 बजे मंत्री सुदिव्य कुमार व डीएफओ मनीष तिवारी पहुंचे।पहले से मौजूद रेंजर एसके रवि , फॉरेस्टर रोहित पानुरी सहित अन्य लोगों ने यहां उनका स्वागत किया।इस दौरान मंत्री सहित सभी लोगो ने पहले नक्शा के माध्यम से इस पार्क के बारे में जानकारी ली।