पीरटांड: बरवाडीह में क्षतिग्रस्त स्ट्रीट लाइट पोल को लेकर स्थानीय लोगों ने जताई चिंता <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamasya nis:value=jansamasya nis:enabled=true nis:link/>
बरवाडीह इलाके में सड़क किनारे लगा एक स्ट्रीट लाइट का पोल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है और खतरे का कारण बनता जा रहा है। रविवार को दोपहर 3 बजे स्थानीय लोगों ने इस स्थिति पर गहरी चिंता जताई। मौके पर लोगों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की ।स्थानीय निवासी और दुकानदारों का कहना है कि पोल इस कदर झुक गया है कि कभी भी गिर सकता है।