इंद्रप्रस्थ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की सभी शाखाओं में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
मुजफ्फरपुर। इंद्रप्रस्थ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की सभी शाखाओं में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ जन्माष्टमी समारोह का आयोजन किया गया। इसी क्रम में बी.पी. इंद्रप्रस्थ इंटरनेशनल स्कूल में भी जन्माष्टमी के अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकालीन प्रार्थना सभा से हुई। इसके पश्चात सुप्रिया मैम ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, उनके आदर्शों, कर्मयोग, प्रेम, करुणा एवं धर्म की स्थापना के संदेश पर प्रेरणादायक संबोधन दिया। उनके संबोधन ने विद्यार्थियों को श्रीकृष्ण के जीवन एवं शिक्षाओं से परिचित कराया।
इसके बाद विद्यालय के ज्वाइंट डायरेक्टर श्री अक्षय कुमार के द्वारा विधिवत पूजा एवं आरती की गई। इस दौरान विद्यालय का वातावरण भक्तिमय हो गया और विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने श्रद्धापूर्वक भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में कक्षा 6, 7 एवं 8 के विद्यार्थियों के कॉयर समूह ने “मेरे बाँके बिहारी लाल” भजन की मनमोहक प्रस्तुति दी। इसके बाद कक्षा 2, 3, 4, 5 एवं 6 के विद्यार्थियों ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन पर आधारित स्किट कम डांस प्रस्तुत किया, जिसमें श्रीकृष्ण के बाल जीवन, उनकी लीलाओं एवं जीवन के विभिन्न प्रेरणादायक प्रसंगों को नृत्य और अभिनय के माध्यम से जीवंत किया गया। विद्यार्थियों की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया।
इसके पश्चात कक्षा 4, 5 एवं 6 के कॉयर समूह ने “श्यामा आन बसो वृंदावन में” भजन की सुंदर प्रस्तुति देकर पूरे वातावरण को कृष्णमय बना दिया।
समारोह का विशेष आकर्षण मटका फोड़ प्रतियोगिता रही। प्रतियोगिता में विभिन्न हाउस समूहों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिसमें रेड हाउस, येलो हाउस, ग्रीन हाउस, ब्लू हाउस एवं गर्ल्स ग्रुप शामिल रहे। सभी प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में गर्ल्स ग्रुप ने विजेता का खिताब हासिल किया।
कार्यक्रम के समापन पर ज्वाइंट डायरेक्टर श्री अक्षय कुमार ने विद्यालय के शिक्षकों के साथ मिलकर मटका फोड़कर जन्माष्टमी समारोह के उल्लास को और बढ़ा दिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजन विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, परंपराओं और महान जीवन मूल्यों से जोड़ने के साथ-साथ उनमें एकता, अनुशासन, सहयोग एवं नेतृत्व की भावना को भी विकसित करते हैं।
#foryoupageシ #nonfollowers #photos #photooftheday
Musahri, Muzaffarpur | Sep 4, 2026