सुजानगढ़: सालासर रोड का सांसद राहुल कस्वां ने किया निरीक्षण, ब्लैक स्पॉट हटाने के दिए निर्देश
सांसद राहुल कस्वां ने एनएचआई अधिकारियों के साथ सालासर रोड नेशनल हाइवे का निरीक्षण कर बोबासर पुलिस के पास दुर्घटना क्षेत्रों का जायजा लिया। उन्होंने तकनीकी खामियां बताकर सुधार के निर्देश दिए और कहा कि सर्वे कर ब्लैक स्पॉट व डार्क स्पॉट दूर किए जाएं।