बानसूर: बानसूर के हरसौरा में दिनदहाड़े जर्मन शेफर्ड डॉग चोरी, आरोपी CCTV में कैद हुआ
Bansur, Alwar | May 17, 2026 बानसूर। हरसौरा कस्बे में रविवार सुबह करीब 9:30 बजे दिनदहाड़े पालतू जर्मन शेफर्ड डॉग चोरी हो गया। पीड़ित ऋषभ कुमार मीणा ने बताया कि वह पिछले महीने ही डॉग लाए थे। रोज की तरह मुख्य दरवाजे पर बांधा था। अज्ञात व्यक्ति पैदल आया, दरवाजा खोलकर डॉग ले गया। वापस लौटने पर डॉग नहीं मिला।