मुरैना नगर: मुरैना के वार्ड-39 में 10 दिन में दूसरी बार सरकारी बोर की बिजली केबल चोरी,पानी को तरसे लोग,चोरों के आगे बेबस दिखी पुलिस।
मुरैना के वार्ड-39 स्थित गोपालपुरा में 10 दिन के भीतर दूसरी बार सरकारी बोर पंप की बिजली केबल चोरी हो गई।बोर बंद होने से पेयजल संकट खड़ा हो गया।स्थानीय लोगों ने बताया कि 29 जून की चोरी की शिकायत के बाद भी पुलिस चोरों तक नहीं पहुंच सकी।अब फिर उसी स्थान पर वारदात होने से लोगों में आक्रोश है।वार्डवासियों ने जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की