हसपुरा: बसस्टैंड के समीप का.रामशरण यादव पुस्तकालय हसपुरा में विधानसभा घेराव की तैयारी में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की हुई बैठक
हसपुरा शहर के बसस्टैंड के समीप का.रामशरण यादव पुस्तकालय के सभागार में रविवार को विधानसभा घेराव की तैयारी को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई।अध्यक्षता राम लखन सिंह ने की।पार्टी के जिला कार्यसमिति सदस्य पूर्व प्रमुख नागेश्वर यादव ने विधानसभा घेराव की तैयारी पर विस्तार से चर्चा की।