पंजाब में सामने आए कथित पेपर लीक मामले पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि उनकी टीम इस मुद्दे पर भी रणनीति तैयार कर रही है। उन्होंने कहा कि आंदोलन खत्म होने के तुरंत बाद अगला कदम तय किया जा रहा है और जल्द ही इस पर विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी। साथ ही उन्होंने छात्रों के खिलाफ दर्ज मामलों को लेकर भी सरकार से बातचीत जारी रहने की बात कही। सीजेपी के आगे भी एक्टिव मोड पर रहने के संकेत मिल रहे हैं।
दिपके ने न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में कहा, 'हम जल्द ही आगे की स्ट्रैटेजी बताएंगे। कल ही आंदोलन खत्म हुआ है, प्लीज हमें थोड़ा समय दें।' उन्होंने संकेत दिया कि आंदोलन के बाद अब संगठन अगले मुद्दों पर अपनी रणनीति तैयार करने में जुटा है।
#AbhijeetDipke #CockroachJanataParty #CJP #PunjabPaperLeak #PaperLeak ExamScam StudentProtest
Korba, Korba | Jul 26, 2026