धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी सियासी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को लेटर लिखकर 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई पर जवाबदेही तय करने की मांग की है। लेटर में उन्होंने प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग, पैलेट गन के इस्तेमाल और कार्रवाई के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को लेकर कई सवाल उठाए हैं।
रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर राहुल गांधी ने लेटर शेयर किया। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा, छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया? लेटर में राहुल गांधी ने लिखा- छात्र निष्पक्ष और जवाबदेह शिक्षा व्यवस्था की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन उनकी बात सुनने के बजाय सुरक्षा बलों ने कथित तौर पर अंधाधुंध बल प्रयोग किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कार्रवाई के दौरान आंसू गैस और पैलेट गन का इस्तेमाल किया गया। इस दौरान सैकड़
Korba, Korba | Jul 26, 2026