तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम करुणानिधि की पोती ने कयालविझी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के मैनेजर को थप्पड़ जड़ दिया। यह घटना बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बैंक मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने करुणानिधि की पोती के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री एम. के. अलागिरी की बेटी कयालविझी के खिलाफ चेन्नई में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की एक शाखा प्रबंधक से कथित तौर पर मारपीट करने और धमकाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बताया कि तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि की पोती कयालविझी ने 20 जुलाई को चेन्नई के अडयार स्थित एसबीआई की एनआरआई शाखा के प्रबंधक के कक्ष में बातचीत के दौरान कथित तौर पर उनके गाल पर थप्पड़ मारा। यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई थी। पुलिस ने बताया कि शनिवार को घटना का वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर साझा किया गया। पुलिस के एक व�
Korba, Korba | Jul 26, 2026