छतरपुर: छतरपुर जिला न्यायालय में गौ सम्मान अभियान के तहत हस्ताक्षर अभियान आयोजित, 27 अप्रैल को होगा विशेष कार्यक्रम
छतरपुर जिला न्यायालय में गौ सम्मान आवाहन अभियान के तहत आज 23 अप्रैल दोपहर करीब 2:00 बजे हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए अपने हस्ताक्षर किए।अभियान से जुड़े लोगों ने बताया कि आगामी 27 अप्रैल को इसी क्रम में एक विशेष कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा।