पटियाली: पटियाली में 11 केवी लाइन पर करंट लगने से संविदा लाइनमैन की मौत, विभाग में मचा हड़कंप
पटियाली कस्बे में मंगलवार को 11 केवी लाइन पर कार्य करते समय संविदा लाइनमैन रविन्द्र यादव (32) निवासी नगला गंगी की करंट लगने से मौत हो गई। वह हनुमानगढ़ी मंदिर के पास लाइन ठीक करने खंभे पर चढ़ा था। करंट लगने से नीचे गिर पड़ा। साथी कर्मी उसे सीएचसी पटियाली ले गए, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।